अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए अच्‍छी खबर, उन्‍हें मुफ्त में तीन किलो चीनी मिलेगी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए अच्‍छी खबर, उन्‍हें मुफ्त में तीन किलो चीनी मिलेगी

प्रयागराज,  आम लोगों के लिए यह अच्‍छी खबर है। मुफ्त राशन के साथ अब अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी भी मुफ्त मिलेगी। 28 फरवरी तक राशन वितरण के साथ चीनी का वितरण भी किया जाएगा। जनवरी, फरवरी और मार्च की चीनी एक साथ कार्डधारकों को मिलेगी। पहले कार्ड धारकों को चीनी लेने के लिए 18 रुपये देने पड़ते थे।
कुछ माह के अंतराल पर लाल रंग के राशन कार्ड धारकों को चीनी मिलती थी उल्‍लेखनीय है कि प्रयागराज जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या 10.56 लाख से अधिक है। इनमें से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की संख्या 88108 है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से सभी राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार मुफ्त का राशन दिया जा रहा है। कुछ महीने के अंतराल पर लाल रंग के राशन कार्ड धारकों को चीनी मिलती थी। उसके लिए कोटेदार को प्रति किलो 18 रुपये देना पड़ता था, लेकिन अब राशन के साथ चीनी भी मुफ्त मिलेगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और प्रदेश सरकार की ओर से कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन वितरित किया जा रहा है। इसमें दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं भी शामिल है। राशन कार्ड धारकों की सहूलियत के लिए ऐसा किया गया : जिला पूर्ति अधिकारी जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि राशन कार्ड धारकों की सहूलियत के लिए यह कदम उठाया गया है। तेल, नमक, दाल,राशन के साथ अब शासन की ओर से मुफ्त में चीनी वितरण का निर्णय लिया गया है। बताया कि जो कोटेदार वितरण में मनमानी करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies