सुरक्षा प्रमुख विनोद कुमार सिंह ने सपत्नीक किया मतदान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सुरक्षा प्रमुख विनोद कुमार सिंह ने सपत्नीक किया मतदान


लखनऊ लोकतंत्र की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में आज विभिन्न जनपदों के साथ-साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आमजन के साथ-साथ खास जन तथा ब्यूरोक्रेसी ने भी मतदान करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है । बता दें की लखनऊ जनपद की नौ विधानसभा क्षेत्र के लिए आज निर्वाचन प्रक्रिया जारी है । निर्वाचन महापर्व के तहत नेता, अभिनेता, आमजन सहित ब्यूरोक्रेसी ने भी मतदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ब्यूरोक्रेसी में एक अच्छी साख रखने वाले विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ आईपीएस आफिसर ,जो कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के सुरक्षा प्रमुख हैं । श्री सिंह अपनी पत्नी श्रीमती पुनीता सिंह के साथ स्कॉलर होम, गोमती नगर स्थित निर्वाचन पब्लिक बूथ केंद्र पर मतदान किया मतदान करने के बाद एक निजी मुलाकात में पत्रकार से उन्होंने कहा कि आज का दिन एक महान पर्व है जैसे हम किसी तीज त्यौहार के दिन शरीर के साथ-साथ आत्मा को भी स्वच्छ करके ईश्वर की शरण में जाते हैं,आज का दिन भी उससे कहीं कम नहीं है । मुझे अपनी आजादी से स्वतंत्र होकर मतदान देने का अधिकार भारत के इतिहास में तमाम बलिदानियों ने बलिदान देकर के मुझे अधिकार दिया है । मुझे गर्व है कि मैं अपने मतदान का प्रयोग कर अपने कर्तव्य का पालन किया है । साथ ही श्री सिंह ने आम मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies