इस तस्वीर को देखिए, प्रयागराज में जूते पालिश कर रहे इन शख्स का जानिए क्या है चुनावी संदेश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

इस तस्वीर को देखिए, प्रयागराज में जूते पालिश कर रहे इन शख्स का जानिए क्या है चुनावी संदेश

प्रयागराज के नैनी इलाके में रहने वाले पतविंदर सिंह बुधवार दोपहर अपने परिवार और मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ सिविल लाइंस के चौराहे पर आकर बैठे और जूते पालिश करने लगे। 

प्रयागराज,  यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का आज मतदान हो रहा है। तीन रोज बाद 27 फरवरी को पांचवे चरण का मतदान प्रयागराज मंडल में होना है। मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव शुरू होने से पहले से शासन और चुनाव आयोग की तरफ से प्रयास होता रहा है। किन्नर अखाड़े ने भी जागरूकता अभियान चलाया था। इस न्यूज की तस्वीर में जो कुछ भी आप देख रहे हैं, वह भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का ही एक अलग तरीका है। जूते पालिश करते हुए जनता जनार्दन को चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने यह अलग ढंग लोगों का ध्यान खींचने के लिए है। संदेश यह कि ...युवक-युवतियों मतदान करो यह शख्स हैं पतविंदर सिंह। प्रयागराज के नैनी इलाके में रहने वाले पतविंदर सिंह बुधवार दोपहर अपने परिवार और मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ सिविल लाइंस चौराहे पर आकर बैठे और जूते पालिश करने लगे। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों का ध्यान उनकी ओर खिंचा। करीब जाने पर दिखा कि महिलाओं ने बैनर, बोर्ड और पोस्टर थाम रखे हैं जिनमें मतदान के लिए जागरूक करने वाले स्लोगन लिखे हैं। उन पर ये नारे लिखे थे- अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें...मतदान अवश्य करें...वोट सबका समान अधिकार है, जिसे वोट देने की इच्छा उसे वोट जरूर दें। युवक-युवतियों मतदान करो...मतदान कर अपना भविष्य सुरक्षित करो...। मतदान है जरूरी...। 27 फरवरी की सुबह जगने पर जलपान से पहले करिए मतदान। बूथ पर जाएं मतदान करें।ऐसे स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ जूते पालिश कर रहे पतविंदर का कहना था कि मतदान जरूर करना चाहिए ताकि बाद में यह रोना नहीं रोएं कि खराब सरकार है जो जनता के हित में काम नहीं कर रही, इसलिए सही सरकार चुनने का काम मतदाताओं का है। मतदान के दिन घऱ से निकलकर बूथ पर जाइए और वोट दीजिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies