प्रयागराज की सड़कों पर प्रियंका ने दिखाई ताकत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज की सड़कों पर प्रियंका ने दिखाई ताकत

प्रयागराज। पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कर्नलगंज और कटरा की सड़कों पर रोड शो निकालकर ताकत का अहसास कराया। उत्साह से लबरेज कांग्रेसियों ने लोकप्रिय नेता को बीच में पाकर जमकर नारे लगाए। इस दौरान प्रियंका लोगों का अभिवादन स्वीकारते और अभिनंदन करती चलीं। सुबह 10:43 बजे प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से अपनी ननिहाल स्वराज भवन पहुंचीं। इलाहाबाद उत्तरी से प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के साथ प्रियंका रोड शो पर निकली तो दोनों ओर युवाओं की भीड़ जुट गई। सुरक्षा कर्मी लोगों को रोकते दिखे, लेकिन प्रियंका ने किसी को नाराज नहीं किया। छतों से फेंके फूल को उठाकर माथे लगाती तो दी गई माला को पहनकर प्रशंसकों की ओर इशारा करती रहीं। काफिला कर्नलगंज थाने से कर्नलगंज चौराहे की ओर बढ़ा तो प्रियंका ने वाहन से ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं लिखा रिस्ट बैंड फेंका। प्रियंका का रोड शो स्वराज भवन से लक्ष्मी टॉकीज चौराहे तक प्रस्तावित था, लेकिन नेतराम चौराहा करीब आते ही प्रियंका उतरकर एयरपोर्ट की ओर बढ़ गईं। रोड शो के दौरान उन्होंने 15 स्थानों पर लोगों को ऑटोग्राफ दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies