देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' ने पहनी बेहद शॉर्ट स्ट्रिप वन पीस ड्रेस, बोल्ड अवतार देख हैरान यूजर ने कहा, 'इतनी आग कहां से लाती हो'
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' ने पहनी बेहद शॉर्ट स्ट्रिप वन पीस ड्रेस, बोल्ड अवतार देख हैरान यूजर ने कहा, 'इतनी आग कहां से लाती हो'

नई दिल्ली,  धार्मिक टीवी शो 'देवों के देव महादेव' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस शो के हर किरदार ने अपने दमदार ​अभिनय के जरिए दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। शो में 'पार्वती' का अहम किदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी को आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। पूजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन पूजा अपनी लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज से फैंस को सरप्राइज करती ​नजर आ रही हैं। पर्दे पर सिपंल रोल प्ले करने वाली पूजा का कई बार बोल्ड अवतार फैंस को हैरान करता है। इसी बीच पूजा एक बार फिर से अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की है जो चर्चा में बनीं है। यहां देखें तस्वीरें...एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद ही बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पूजा ने बेहद ही शॉर्ट स्ट्रिप वनपीस ड्रेस पहना हुआ है। इस ड्रेस में उनका पोज देने का अंदाज बेहद ही कातिलाना नजर आ रहा है। इस दौरान पूजा की स्माइल फैंस को क्रेजी बना रहा है। इन दोनों ही तस्वीरों ने इंस्टरनेट पर फैंस को दीवाना बना रखा है। फोटोज को शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा हमेशा की तरह ही पूजा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। वहीं कई को एक्ट्रेस का ये लुक पसंद नहीं आ रहा है। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इतनी आग कहां से लाते हो।' तो वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है, 'मार ही डालोगी किसी दिन।' तो वहीं कई अन्य कमेंट में हॉट, बोल्ड और गॉर्जियस कहते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies