
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है. जब दो लोग प्यार की तलाश में होते हैं तब वो एक दूसरे के कद, रंग या जाति के बारे में नहीं सोचते. वो सिर्फ एक दूसरे का मन देखते हैं. मगर सच्चा प्यार करने वाले इतनी आसानी से कहां नजर आते हैं. हाल ही में अमेरिका की एक बौनी महिला सच्चा प्यार ढूंढने में लगी हुई है. मगर समस्या यही है कि लोग उसके दिल की जगह उसका कद, और लुक को देखने लगते हैं.
न्यू जर्सी की रहने वाली 25 साल की कार्ली रूहन्के इन दिनों चर्चा में हैं. उनके कद को लेकर तो बात होती ही है मगर अब उनकी एक इच्छा के बारे में भी बात हो रही है. सिर्फ 3 फीट लंबी कार्ली अपने लिए बॉयफ्रेंड ढूंढ रही है. मगर उन्हें प्यार की तलाश करने में इतनी मुश्किल हो रही है कि वो उससे परेशान हो चुकी हैं. मगर अपने कद से वो शर्मिंदा नहीं होती हैं. वो एक कैटवॉक मॉडल बन चुकी हैं और अपना एक नॉन प्रोफिट ऑर्गनाइजेशन शुरू किया है जिसका नाम है लिटल कार्ली फाउंडेशन. फाउंडेशन ने हजारों रुपये जुटा लिए हैं.
महिला को है विचित्र सिंड्रोम
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार कार्ली को मोर्किओ सिंड्रोम है. इसमें लोग बौने रह जाते हैं, उनका कद नहीं बढ़ता है. कार्ली
ने अभी तक के जीवन में कद बढ़वाने के लिए 30 सर्जरी करवा ली है. उनका कहना
है कि वो ऐसे समाज में रहती हैं जो बौने लोगों के लिए नहीं बना है.
उन्होंने कहा कि उन्हें करियर में तो सफलता मिली मगर डेटिंग में परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि या तो
लड़के उन्हें पसंद नहीं करते हैं या फिर उनके अंदर कम हाइट को लेकर एक सनक
सवार रहती है.
महिला बसाना चाहती है अपना घर
उन्होंने कहा कि कई बार लोग उनसे काफी विचित्र सवाल पूछते हैं जबकि कई लोग
उनके सिर्फ मनोरंजन का एक साधन समझने लगते हैं. उन्होंने कहा कि वो भले ही 3
फीट की हों मगर वो एक औरत हैं जिसकी भावनाएं होती हैं. उन्होंने कहा कि कई
बार लोग उन्हें बौना समझकर मजाक बना देते हैं. उनका मानना है कि वो आगे
चलकर शादी करना चाहती हैं और एक बौना बच्चा गोद लेंगी क्योंकि वो बच्चे
पैदा नहीं करना चाहतीं.
