
नई दिल्ली (CTET Result 2021, ctet.nic.in). सीटीईटी (CTET) यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है (Central Teacher Eligibility Test). इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शिक्षक भर्ती के पात्र हो जाते हैं (Teacher Job). सीटीईटी 2021 (CTET 2021) का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच किया गया था. इसका रिजल्ट (CTET 2021 Result) 15 फरवरी 2022 को जारी होने वाला था लेकिन किन्हीं टेक्निकल कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया.
मीडिया खबरों की मानें तो सीटीईटी 2021 रिजल्ट (CTET 2021 Result) आज यानी 28 फरवरी 2022 को जारी किया जा सकता है. सीटीईटी 2021 रिजल्ट (CTET 2021 Result) व अन्य अपडेट्स चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाकर रखें. 15 फरवरी को रिजल्ट (CTET Result 2021) न जारी हो पाने से उम्मीदवार काफी निराश थे.
इन तरीकों से चेक करें सीटीईटी स्कोर कार्ड
सीटीईटी 2021 रिजल्ट (CTET Result 2021) चेक करने के लिए आप नीचे बताए गए
स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं. वेबसाइट डाउन (CTET Official Website) होने की
स्थिति में परेशान न हों. थोड़ा इंतजार कर लें. कुछ देर में वेबसाइट का
सर्वर ठीक हो जाएगा.
1- सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट (CTET Result 2021) देखने और स्कोर कार्ड
(CTET 2021 Scorecard) डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर
जाएं.
2- होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और सीटीईटी दिसंबर 2021 रिजल्ट (CTET December 2021 Result) लिंक पर क्लिक करें.
3- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा. यहां अपना सीटीईटी रोल नंबर
(CTET Roll Number) और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
4- सीटीईटी 2021 का रिजल्ट (CTET 2021 Result) स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
5- रिजल्ट चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें (CTET Result 2021 Download).
6- भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट रख लें.
