मोबाइल चार्जर में करंट आने से महिला की मौत, 2 बच्चे झुलसे
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मोबाइल चार्जर में करंट आने से महिला की मौत, 2 बच्चे झुलसे

 UPKG News

सहारनपुर. सहारनपुर जिले में मोबाइल चार्ज  करने के दौरान कथित तौर पर करंट लगने से एक महिला की मौत (Electrocution Death) हो गई जबकि उसके दो बच्चे झुलस गये. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि जिले के ग्राम कुंडा निवासी शहजाद अपने परिवार के साथ गंगोह (Gangoh) के मोहल्ला इलाहीबख्श में किराये के मकान में रहता है. उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात उसकी पत्नी शहजादी और उसके दो बच्चे एक ही चारपाई पर लेटकर मोबाइल देख रहे थे, उस समय मोबाइल चार्जिंग प्लग में लगा था.

शर्मा ने बताया कि नींद आने पर शहजादी सो गई, देर रात मोबाइल या चार्जर में करंट आने और शहजादी और उसके बच्चों के चपेट में आने से संभवत: यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि करंट लगने पर तीनों चीखें जिसे सुनकर शहजाद उठा तो देखा पत्नी और दोनों बच्चे बेहोश थे. शर्मा ने बताया कि तीनों को रात को ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सको ने शहजादी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दोनों बच्चो पांच वर्षीय आरिस और आठ वर्षीय सना का इलाज चल रहा है.गलती से बिजली के तार में छू गई
बता दें कि पिछले साल बहराइच जिले के रामगांव (Ramgaon) क्षेत्र में मकान की छत डालते समय छत की सरिया गलती से बिजली के तार में छू गई थी. इस घटना में दो मजदूरों की करंट (Current) लगने से मृत्यु हो गयी थी, जबकि गम्भीर रूप से झुलसे एक अन्य मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया था कि रामगांव थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव में मिस्त्री और मजदूरों दीपक कुमार नामक व्यक्ति के मकान की छत डाली जा रही थी. इसी दौरान छत पर जाल बांधते समय लोहे की सरिया सीधी करने के दौरान गलती से बिजली के तार में छू गई, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई.

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies