प्रयागराज. प्रयागराज मंडल (Prayagraj Division) की 28 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण (5th Phase Voting) में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. पांचवें चरण के लिए अपने- अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा भी सोमवार से शुरू हो रहा है. सोमवार को प्रयागराज में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार (BJP Star Campaigner Union Minister Smriti Irani) करेंगी और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगी. वहीं, कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं. जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती प्रयागराज में सोमवार को मंडल स्तरीय विशाल जनसभा करेंगी.केपी कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा में मंडल के चारों जिलों प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. बसपा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल भंवरा के मुताबिक, बसपा सुप्रीमो मायावती जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को एक मजबूत संदेश देंगी, जिससे मंडल में बसपा न केवल बेहतर प्रदर्शन करेगी, बल्कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत भी दर्ज करेगी. बसपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल भंवरा ने प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया है. हालांकि, हम आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रयागराज को छोड़कर मंडल के किसी अन्य जिले में बसपा का खाता नहीं खुला था. पूरे मंडल में बसपा को प्रयागराज जिले में ही 2 विधानसभा सीटों प्रतापपुर और हंड़िया में जीत मिली थी.हाकिम लाल बिंद को हंड़िया सीट से ही चुनाव मैदान में उतारा है
लेकिन बसपा के दोनों विधायकों ने चुनाव से पहले पाला बदल लिया और समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली. समाजवादी पार्टी ने दोनों बसपा विधायकों को उम्मीदवार भी बनाया है. समाजवादी पार्टी ने प्रतापपुर से बसपा विधायक रहे मुजतबा सिद्दीकी को फूलपुर से और हंडिया से बसपा विधायक रहे हाकिम लाल बिंद को हंड़िया सीट से ही चुनाव मैदान में उतारा है.
