प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी)।शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय भीमहर पर तैनात शिक्षा मित्र राजाराम सिंह (50) का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया। शिक्षा मित्र संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सहकर्मियों ने गतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहनी,प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडेय, मंडल महामंत्री भरत यादव, मंडल संरक्षक सरल यादव, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप प्रसाद जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री अमृत सिंह, जिला प्रवक्ता निर्भय नारायण राय, जिला कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष फैसल अजीज, महामंत्री मुकेश राय, मनोज यादव, अरबिंद यादव, आनंद उपाध्याय, नरेंद्र वर्मा तथा हरिओम मौर्या सहित अनेक पदाधिकारियों ने स्वर्गीय राजाराम सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय राजाराम सिंह शिक्षा क्षेत्र में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। उनके निधन से शिक्षा मित्र परिवार ने एक मिलनसार एवं समर्पित सहयोगी खो दिया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को इस असहनीय दुःख का सामना करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में शिक्षा मित्र संगठन के अनेक सदस्य एवं शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हैं।
स्वर्गीय राजाराम सिंह के निधन पर शिक्षा जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया है।
