Type Here to Get Search Results !

अक्षय नवमी पर महिलाओं ने विधि-विधान से की आंवले के वृक्ष की पूजा,मनियर के गंगापुर में धार्मिक आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व

प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। अक्षय नवमी के पावन अवसर पर बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने परंपरागत तरीके से आंवले के वृक्ष की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा संतान की दीर्घायु की कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और उसके नीचे भोजन करने की परंपरा प्रचलित है। मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है।

गंगापुर में महिलाओं ने पूजा के दौरान आंवले के वृक्ष पर जल अर्पित किया, रोली, अक्षत, पुष्प और प्रसाद चढ़ाकर विधिवत पूजन किया। इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की प्रार्थना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अक्षय नवमी का पर्व मनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad