दीपों की रोशनी से जगमगाया प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी, बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक ने मनाई दीपावली 🪔
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दीपों की रोशनी से जगमगाया प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी, बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक ने मनाई दीपावली 🪔



प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। प्रकाश एवं खुशियों का महापर्व दीपावली जनपद के संपूर्ण थाना क्षेत्रों मे धूमधाम से मनाया गया। वहीं दीपावली के पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी, नगरा, बलिया में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजीव नयन पांडेय ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। विद्यालय परिसर को दीपों एवं रोशनी से सजाया गया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सुख, समृद्धि, ज्ञान एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय ने बच्चों को दीपावली के पर्व का महत्व बताते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भावना एवं स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का भी माध्यम हैं।विद्यालय परिवार की यह पहल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके जीवन में खुशियों की नई रोशनी बिखेरने वाली रही।

संदेश: आइए, इस दीपावली हम सभी संकल्प लें कि शिक्षा का दीप हर घर तक पहुंचे, हर बच्चे के जीवन में ज्ञान का उजाला हो और समाज का कोई भी बच्चा खुशियों एवं शिक्षा से वंचित न रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies