रेकुआ नसीरपुर के डॉ. सुधाकर सिंह ने अर्जित की पीएचडी की उपाधि, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धि:
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रेकुआ नसीरपुर के डॉ. सुधाकर सिंह ने अर्जित की पीएचडी की उपाधि, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धि:

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

 बलिया (उत्तर प्रदेश): शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक यात्रा को नई ऊँचाई देते हुए डॉ. सुधाकर सिंह ने शिक्षाशास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों तथा क्षेत्र के लोगों में गर्व और खुशी का वातावरण है।

डॉ. सुधाकर सिंह के शोध का विषय “नवोदय विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालयों के संदर्भ में बालकों की सृजनात्मकता, स्वतंत्र बोध, आकांक्षा स्तर एवं उपलब्धि का अध्ययन” रहा।

यह शोध विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा, सृजनात्मक सोच, स्वतंत्र चिंतन, जीवन के प्रति आकांक्षाओं तथा शैक्षिक उपलब्धियों को समझने की दिशा में किया गया एक महत्वपूर्ण अकादमिक प्रयास है। शोध में नवोदय विद्यालयों एवं केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता और विकास के विभिन्न पहलुओं पर गहन अध्ययन किया गया।

डॉ. सुधाकर सिंह की यह उपलब्धि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन, दृढ़ संकल्प और शिक्षा के प्रति समर्पण का सुखद परिणाम है। उनकी सफलता न केवल परिवार का, बल्कि ग्राम रेकुवा नसीरपुर एवं आसपास के क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. सुधाकर सिंह को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

डॉ. सुधाकर सिंह

पीएचडी (शिक्षाशास्त्र) | शिक्षाविद्

ग्राम — रेकुवा नसीरपुर, पोस्ट — खनवर,

जिला — बलिया, उत्तर प्रदेश

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies