Type Here to Get Search Results !

कुंवर विजय सिंह पप्पू के जनसंपर्क कार्यालय का हुआ उद्घाटन,पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक हरे राम सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले- जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा कार्यालय

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। मनियर थाना क्षेत्र के मनियर बस स्टैंड स्थित कुंवर विजय सिंह पप्पू, चेयरमैन भूमि विकास बैंक बांसडीह के जनसंपर्क कार्यालय का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ। पश्चिम बंगाल के जमुरिया के पूर्व विधायक हरे राम सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय खुलने से कुंवर विजय सिंह पप्पू एवं कमलेश कुमार सिंह क्षेत्र के लोगों से सीधे संपर्क में रहेंगे। यह कार्यालय आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगा, जहां लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंच सकते हैं।


विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक भगवान पाठक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भी जनसंपर्क कार्यालय खोले जाने पर दोनों भाइयों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पहल से दोनों लोगों की जनता के बीच उपलब्धता बनी रहेगी और क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याएं रखने में सहूलियत होगी।


इस मौके पर कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि दोनों भाइयों में से कोई न कोई जनसंपर्क कार्यालय पर अवश्य मौजूद रहे, ताकि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के साथ उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराने का प्रयास किया जा सके।


वहीं कुंवर विजय सिंह पप्पू ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय खुलने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। नगर पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायत तक के कार्यों में लोगों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


कार्यक्रम में प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र, पूर्व प्रधान हृदय सिंह, सभासद अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह, हीरालाल राय, मुन्ना उपाध्यक्ष, डॉ. संजय तिवारी, गोपाल सोनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad