Type Here to Get Search Results !

उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान।


 फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते।

नैनी प्रयागराज/सुविख्यात समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ भोरबेला मे अरैल संगम घाट पहुंचकर प्ले कार्ड पर सूक्ति वाक्य लिखकर उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित छठ महापर्व पूजा करने आए श्रद्धालुओं के मध्य जन जागरूकता करते हुए कहा कि मतदाता सूची में 17 नवंबर 2026 नाम जुड़वाने,कटवाने व सुधार का समय 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक होगा।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 वोटर लिस्ट अपडेट ​मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है! 

सरदार पतविन्दर सिंह ने आगे कहा कि ​युवाओं के लिए खास मौका जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 साल पूरी हो रही है, वे भी नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-6 नया नाम जुड़वाने के लिए (यदि पहले नाम कट गया हो तो भी यही भरें)

​संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जागरूक नागरिक बनें! 17 नवंबर को लिस्ट आते ही अपना और अपने परिवार का नाम जरूर चेक करें।पोलिंग बूथ पर विशेष कैंप 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को आपके नजदीकी पोलिंग बूथ पर BLO मौजूद रहेंगे।

इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा चर्चा करें ताकि यूपी का कोई भी नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे! 

जन जागरूकता में संजय श्रीवास्तव,सरदार पतविन्दर सिंह, डा.सुभाष चंद्र कुशवाहा,हरमनजी सिह,संतोष दीक्षित सहित कई सामाजिक राजनीतिक गणमान्यजन ने अपील कर जन जागरूकता में सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad