विश्वजीत जायसवाल (तहसील संवाददाता)
प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, ट्रेन बहाली एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल और सूरज मद्धेशिया पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, गोरखपुर को पत्र भेजकर रसड़ा रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का कम से कम दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि रसड़ा रेलवे स्टेशन रसड़ा तहसील, कासिमाबाद क्षेत्र एवं आसपास के लगभग 160 गांवों के लाखों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रमुख ट्रेनों का पर्याप्त ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को मऊ एवं बलिया जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे उनका समय और आर्थिक खर्च दोनों बढ़ जाते हैं।
विश्वजीत जायसवाल ने जिन ट्रेनों के ठहराव की मांग की है, उनमें प्रमुख रूप से:
1. 15715/15716 गरीब रथ एक्सप्रेस।
2. 13510/13509 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस।
3. 19053/19054 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस।
4. 12527/12528 छपरा-पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
इसके साथ ही 55017/55018 मऊ-छपरा-मऊ ट्रेन को पुनः बहाल करने की भी मांग उठाई गई है।
पत्र में रेलवे स्टेशन पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, शौचालय, स्वच्छता, यात्री सूचना प्रणाली एवं कोच पोजीशन डिस्प्ले जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विश्वजीत जायसवाल का कहना है कि इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने से रसड़ा सहित आसपास के लगभग 160 गांवों के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने रेलवे प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि रसड़ा रेलवे स्टेशन की उपेक्षा अब दूर होनी चाहिए और क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल सुविधाएं मिलनी चाहिए।
