(लोहारी ,मेजा, प्रयागराज):
सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट एवं मीडिया कार्यालय के भव्य शुभारंभ के अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इसी क्रम में नवगठित जिला कार्यकारिणी में इंजीनियर आलोक शुक्ला को 'जिला मंत्री' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित अतिथियों एवं संगठन के सदस्यों द्वारा उन्हें माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें बधाई दी गई। सम्मान प्राप्त करने के बाद इंजीनियर आलोक शुक्ला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और संरक्षक श्यामाकांत शुक्ला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरे उतरेंगे तथा जनहित, समाजसेवा और सनातन व्यवस्था के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर संगठन के अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
उपपौड़ा के लोहारी चौराहे पर सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट एवं मीडिया कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान संगठन की नई जिला एवं मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार नंदलाल, एसीपी बृजेश पाठक, थाना प्रभारी धनंजय पांडेय और सिरसामे चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला समेत क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवनीत तिवारी ने किया। यह आयोजन संरक्षक श्यामाकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी की घोषणा नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई: जिला कार्यकारिणी: संजीव मिश्रा को जिलाध्यक्ष, सूर्य प्रकाश यादव को सचिव, आलोक शुक्ला को जिला मंत्री, मोनू पांडेय को जिला उपमंत्री और श्याम जी केशरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मंडल कार्यकारिणी: संदीप कुमार को अध्यक्ष, विनीत मिश्रा को उपाध्यक्ष और शंभू नाथ जायसवाल को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मीडिया टीम: गोपाल जी और सुनीत तिवारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सहयोगी टीम: अमरेश पांडेय, अमित तिवारी, आकाश केशरी, संजय केशरी, इर्तवबाद अहमद, सुरेश कुशवाहा, धीरज कुशवाहा और मनेंद्र पटवा को शामिल किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में कई अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

