मनियर के पूर्व सभासद अमरेंद्र बहादुर सिंह के पिता विजय बहादुर सिंह का निधन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर के पूर्व सभासद अमरेंद्र बहादुर सिंह के पिता विजय बहादुर सिंह का निधन

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। नगर पंचायत मनियर के वार्ड नंबर 6 के पूर्व सभासद अमरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ डब्लू सिंह के पिता विजय बहादुर सिंह (74) का रविवार की सुबह करीब 7 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि विजय बहादुर सिंह की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी माया रानी सिंह, पुत्र अमरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ डब्लू सिंह एवं जय बहादुर सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन प्रतिनिधि व भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू सहित अन्य लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies