मनियर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ) 

बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति फेज-6.0' के तहत मंगलवार को मनियर इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मनियर थाने की महिला सुरक्षा टीम (MSK) ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम में छात्राओं को यह समझाया गया कि किसी भी प्रकार की असुविधा, उत्पीड़न या आपात स्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय तुरंत प्रशासन की मदद लेनी चाहिए। पुलिस टीम ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।



महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए छात्राओं को निम्नलिखित नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी गई:

1090 — वूमेन पावर लाइन


1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन


112 — पुलिस आपातकालीन सेवा


1930 — साइबर अपराध हेल्पलाइन


1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन


108 — एंबुलेंस सेवा


102 — स्वास्थ्य सेवा


इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को निडर बनाना और विषम परिस्थितियों में सही समय पर उचित सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक करना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies