*मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन
प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ)
बलिया (यूपी)। मनियर क्षेत्र में सोमवार को उपजिलाधिकारी बांसडीह पुष्कर मिश्रा ने नवका ब्रह्म एवं बुढ़वा ब्रह्म स्थान पर पहुंचकर मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही मेले में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था भी देखी।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने नवका ब्रह्म एवं बुढ़वा बाबा के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली।
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया।
इस मौके पर नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमृतेश सिंह "अंटू" ,प्रशांत उपाध्याय, सभासद रिंकू पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


