मिशन शक्ति के तहत कल्याणी देवी मंदिर में भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, कलाकारों का हुआ सम्मान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मिशन शक्ति के तहत कल्याणी देवी मंदिर में भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, कलाकारों का हुआ सम्मान

 


प्रयागराज, 18 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति' के अंतर्गत आज प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन कल्याणी देवी मंदिर प्रांगण में एक भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, उत्तर प्रदेश तथा जिला प्रशासन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ|

भजन और दुर्गा सप्तशती पाठ से गुंजायमान हुआ प्रांगणआयोजन के दौरान प्रख्यात भजन गायक श्री अमरजीत सिंह कुशवाहा ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण आवाज में देवी गायन, सुमधुर भजनों तथा श्री दुर्गा सप्तशती पाठ की संगीतमय प्रस्तुति दी। उनके भजनों और मंत्रोच्चार की गूंज से मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।महापौर ने कलाकारों को किया सम्मानित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केशरवानी जी ने शिरकत की। उन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।

महापौर श्री केशरवानी ने कहा कि मिशन शक्ति केवल महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक परंपराओं और नारी शक्ति के पूजन का भी एक अनुपम प्रतीक है। श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब इस भक्ति संध्या का आनंद लेने और माता कल्याणी देवी के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए लोगों ने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को परंपराओं से जुड़ने का एक श्रेष्ठ माध्यम बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies