रसड़ा में दुर्गा पूजा समारोहों की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़,रसड़ा मे दर्जनों दुर्गा पंडाल सजे
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रसड़ा में दुर्गा पूजा समारोहों की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़,रसड़ा मे दर्जनों दुर्गा पंडाल सजे

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

विश्वजीत जायसवाल (तहसील पत्रकार) 

रसडा (बलिया)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रसड़ा नगर की दर्जनों दुर्गा पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडालों का निर्माण कर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन पंडालों में मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है और जगह-जगह आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं का मन मोह रही है।


इस वर्ष नगर में श्री दुर्गा पूजन समारोह समिति, शिवनगरी मोहल्ला उत्तर पट्टी का पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां कौड़ियों से निर्मित मां दुर्गा का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का विषय बना हुआ है। वहीं, ठाकुरबाड़ी की श्री युवा दल समारोह समिति द्वारा बालाजी की थीम पर तैयार किया गया आकर्षक पंडाल भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।



दोनों पंडालों की अनूठी कलाकारी, भव्य सजावट और धार्मिक आस्था को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रसड़ा नगर में दुर्गा पूजा का उत्साह देखते ही बन रहा है। विभिन्न समितियों द्वारा की गई तैयारियों ने पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है।


मां दुर्गा के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies