श्याम प्रकाश तिवारी
गोंडा।नकली गहनों को असली बता कर बेचने वाले पॉच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि कस्बा कटरा बाजार निवासी सराफा दुकानदार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दुकान पर आकर गहनों को बेचने की बात कही जब गहनों को परखा गया तो वह नकली गहने निकले जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीम को रवाना किया गया। उपनिरीक्षक सौरभ कुमार, आरक्षी भरत चौहान,संदीप कुमार,पुनीत कुमार व महिला आरक्षी साक्षी पटेल, अंजली राणा ने गन्ननपुरवा नहर पुलिया के पास से रहमान अली निवासी शाहपुर थाना परसपुर, राजेश सिंह बरदहा, अखिलेश सिंह बरदहा, सरिता सिंह बरदहा,माधुरी सिंह नारायणपुर लालापुरवा थाना परसपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

