राम-भरत मिलाप के भावपूर्ण दृश्य से उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नगरा में गूंजे जय श्रीराम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राम-भरत मिलाप के भावपूर्ण दृश्य से उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नगरा में गूंजे जय श्रीराम

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर नगरा में पूर्वांचल रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने और भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम माता सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ अयोध्या नगरी पहुंचे। प्रभु को देखते ही भरत और शत्रुघ्न का हृदय भाईचारे के प्रेम से भर उठा। दोनों भाइयों ने श्रीराम को गले लगाकर उनका हृदय से स्वागत किया। चारों भाइयों के मिलन का दृश्य प्रेम, त्याग, भाईचारे और पारिवारिक मर्यादा का संदेश देता नजर आया।



भाइयों के प्रेम और त्याग का यह प्रसंग देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कई श्रद्धालु हाथ जोड़कर प्रभु का आशीर्वाद लेते रहे, जबकि कुछ लोग भावुक होकर जयकारे लगाते रहे।

इस अवसर पर सभासद डॉ. संजय बहादुर सिंह और गुलाबी देवी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पवन पाठक, रितेश चौरसिया, प्रो. समरजीत सिंह, अमित बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, बलिराम प्रजापति सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies