*जिलाधिकारी ने ईवीएम एफएलसी का कार्य आयोग के द्वारा निर्धारित मानक का पूर्णतः अनुपालन करते हुए कराये जाने के लिए कहा
प्रयागराज 09 अक्टूबर
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस, मुबारकपुर कोटवा ब्लाक भगवतपुर में चल रहे ईवीएम एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आगामी निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों की एफएलसी का कार्य आयोग के द्वारा निर्धारित मानक का पूर्णतः अनुपालन करते हुए कराये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिए है।
उन्होंने एफएलसी कार्यकम के दौरान जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि एफएलसी के दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी एफएलसी हाल के अन्दर मोबाइल न ले जाने पाये व बिना पहचान पत्र के किसी अधिकारी व कर्मचारी को प्रवेश न दिये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सम्बंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।


