*प्रयागराज 09 अक्टूबर, 2026।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अपर जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को पांच वर्ष से अधिक पुराने वादो सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए उन्हें शून्य किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्विवादित वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने एवं दाखिल खारिज के बाद खतौनी में अमलदरामद की कार्यवाही प्राथमिकता पर करते हुए ऐसे सभी प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने बैठक में राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को राजस्व से सम्बंधित लम्बित प्रकरणों को प्रत्येक दशा में निर्धारित समयसीमा में निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अंश निर्धारण संशोधन से सम्बंधित आवेदन पत्रों को अभियान चलाकर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारीगण, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

