प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) पकड़ी थाना क्षेत्र की काजल गोंड का शव गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद के चकतरफिया के पास गंगा नदी के किनारे ट्राली बैग में मिली। बताया जाता है कि अज्ञात शव बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र से गायब बालिका काजल के होने का शक हुआ तो बलिया के थाना पकड़ी थानाध्यक्ष- रंजीत कुमार विश्वकर्मा गाजीपुर अंतर्गत मुहम्मदाबाद कोतवाली अबिलम्ब पहुँचे। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है, डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु चिकित्सालय भेजा गया। गाजीपुर में युवती काजल गोंड का शव मिलने की घटना बेहद दुखद, चिंताजनक और मानवता को झकझोर देने वाली है.! परिजनों के साथ ही गोंड समाज के लोगों द्वारा प्रसाशन से इसकी निष्पक्ष जांच और अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराये जाने की मांग करते हुए गुहार लगाई जा रही है।

