लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन


शुक्रवार को कार्यालय क्षेत्रीय अभिलेखागार, 53 महात्मा गांधी मार्ग में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती समारोह 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर लौह पुरूष पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तदक्रम में प्रदर्शनी का शुभारम्भ पूर्व बन्दोबस्त अधिकारी श्री दयानन्द सिंह चौहान जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री रवीन्द्र कुमार, सहायक निदेशक पत्राचार शिक्षा संस्थान, प्रियंका यादव, स्मृति शुक्ला, कीर्ति पटेल, दीपिका सिंह, रीता यादव, सना सिद्दीकी, राज्यश्री पाण्डेय, मुक्ता त्रिपाठी, योगिता राय प्रवक्ता पत्राचार संस्थान प्रयागराज तथा छात्र-छात्राओं आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा, क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी, प्रयागराज द्वारा किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies