प्रयागराज। भारत की आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। मंगलवार को झलवा स्थित शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान जनपद प्रयागराज के मास्टर ट्रेनर्स ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना प्रक्रिया, प्रगणकों (Enumerators) व पर्यवेक्षकों (Supervisors) की भूमिका, प्रपत्रों के संधारण और डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के सटीक संकलन के संबंध में विस्तृत व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ट्रेंड करेंगे, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित मानकों और समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
महत्वपूर्ण तिथियाँ व समय-सारिणी
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों की समय-सारिणी इस प्रकार तय की गई है:
स्व-गणना (Self-Enumeration): 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026
जनसंख्या की गणना: 01 दिसंबर, 2026 से 04 जनवरी, 2027
पुनरीक्षण कार्य (Revision Round): 05 जनवरी से 09 जनवरी, 2027
स्वास्थ्य व सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
प्रशिक्षण स्थल पर प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मौके पर एम्बुलेंस सेवा और नगर निगम की विशेष टीम तैनात रही।
स्वास्थ्य व सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
प्रशिक्षण स्थल पर प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मौके पर एम्बुलेंस सेवा और नगर निगम की विशेष टीम तैनात रही।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी (प्रयागराज) तथा जनगणना कार्य निदेशालय (लखनऊ) के सहायक निदेशक/प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनरों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित कर जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा।

