प्रयागराज: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियाँ शुरू, EVM और VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग जारी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियाँ शुरू, EVM और VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग जारी

 


प्रयागराज। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। चुनाव में प्रयोग होने वाली बी०ई०एल० (BEL) मेक एम-3 मॉडल की EVM और VVPAT मशीनों की 'फर्स्ट लेवल चेकिंग' (FLC) का काम मुबारकपुर कोटवा स्थित नव निर्मित ई०वी०एम० वी०वी०पैट वेयर हाउस में तेजी से चल रहा है।


यह जाँच प्रक्रिया बी०ई०एल० कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की सीधी देखरेख में प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। निर्वाचन आयोग के नियमानुसार केवल 'FLC OK' पाई गई मशीनों का ही इस्तेमाल आगामी चुनाव में किया जाएगा।


राजनैतिक दलों से उपस्थिति की अपील

प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चेकिंग प्रक्रिया का अवलोकन करने की अपील की है। इसके लिए विभाग द्वारा 6 अक्टूबर और 10 अक्टूबर 2026 को सभी दलों के जिलाध्यक्षों, मंत्रियों व सचिवों को लिखित पत्र भी भेजा जा चुका है।

तीन स्तरों पर हो रही निगरानी

FLC की पूरी प्रक्रिया पर जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (उत्तर प्रदेश) तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से कड़ा पहरा और वेबकास्टिंग/निगरानी रखी जा रही है।


प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से पुनः अनुरोध किया है कि वे वेयर हाउस में स्वयं उपस्थित होकर या अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को भेजकर FLC प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन अवश्य करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies