खुसरोबाग में 14 से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

खुसरोबाग में 14 से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 


प्रयागराज। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरोबाग, प्रयागराज में 'एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना' के तहत आगामी 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों, युवाओं और बागवानी प्रेमियों को आधुनिक औद्यानिक तकनीकों से अवगत कराना है।


प्रशिक्षण के दौरान उद्यान विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा नर्सरी उत्पादन, पौधशाला प्रबंधन तथा फल, फूल, मसाले एवं सब्जियों के उन्नत पौध तैयार करने की वैज्ञानिक पद्धतियों पर व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही, पुराने व नए बागों के उचित रखरखाव तथा किचन गार्डनिंग की आधुनिक पद्धतियों के बारे में भी विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी वी. के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में बागवानी से जुड़े किसान, पौधशाला (नर्सरी) संचालक, एवं स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने वाले इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं।

समय एवं स्थान:


दिनांक: 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026


समय: प्रातः 10:00 बजे


स्थान: औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरोबाग, प्रयागराज


इच्छुक सभी प्रतिभागी 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे केंद्र पर पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies