प्रयागराज: जिलाधिकारी ने भगवतपुर स्थित नवनिर्मित EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण, FLC कार्य शुरू
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने भगवतपुर स्थित नवनिर्मित EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण, FLC कार्य शुरू

 


प्रयागराज (08 अक्टूबर):

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत प्रयागराज के ब्लॉक भगवतपुर (मुबारकपुर कोटवा) में स्थित नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने नवनिर्मित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के मानकों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।


सुरक्षा एवं नियमों को लेकर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि:

FLC हॉल के भीतर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


बिना वैध पहचान पत्र (ID Card) के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


FLC प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न किया जाए।


7,096 EVM और VVPAT की होगी चेकिंग

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में आगामी निर्वाचन के लिए कुल 7,096 बैलेट यूनिट (BU), 7,096 कंट्रोल यूनिट (CU) तथा 7,096 वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की FLC का कार्य कराया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया आयोग द्वारा नामित बेल (BEL) इंजीनियरों, एफएलसी सुपरवाइजरों और नोडल अधिकारी (बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी) के कड़े पर्यवेक्षण में संपन्न की जा रही है।


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित

निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता नीति के तहत एफएलसी प्रक्रिया के दौरान जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला महासचिव श्री शीश अहमद तथा समाजवादी पार्टी के श्री राकेश यादव (प्रभारी अधिकारी मतदाता सूची - यमुनापार) एवं श्री दूधनाथ पटेल (पुनरीक्षण प्रभारी - गंगापार) उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies