प्रयागराज:
स्वैच्छिक संस्था ‘उत्तर प्रदेश मूक-बधिर विद्यालय’ जॉर्जटाउन द्वारा संचालित विशेष विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रीमती हर्षिका सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने और दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रधानाचार्य को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम, बचपन डे केयर सेंटर प्रयागराज के समन्वयक चंद्रभान द्विवेदी, विद्यालय के प्रधानाचार्य के.एन. मिश्रा, वार्डन अरविंद शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


