नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई,माहौल जयकारों से गूंजा, फिर हुआ विसर्जन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई,माहौल जयकारों से गूंजा, फिर हुआ विसर्जन

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद रसड़ा, 

नगरा, बेलथरा रोड, सिकंदरपुर, मनियर,बांसडीह, इत्यादि 

क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के बीच किया गया। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर ढोल-नगाड़े, बैंड बाजे और जयकारों के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।

विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। नौ दिन तक अपने बीच विराजमान रही मां को विदा करते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं। भक्तों ने मां से अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की और परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को शोभायात्रा के माध्यम से निर्धारित स्थानों पर ले जाकर विसर्जित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा। मां की विदाई के साथ ही नगरा क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies