मिशन शक्ति फेज-6.0: मनियर पुलिस ने पैदल मार्च कर महिलाओं को किया जागरूक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मिशन शक्ति फेज-6.0: मनियर पुलिस ने पैदल मार्च कर महिलाओं को किया जागरूक


 महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को मनियर थाना पुलिस की ओर से महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना मनियर की मिशन शक्ति केंद्र (MSK) टीम, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने आशा बहुओं, एएनएम, कस्बे के संभ्रांत नागरिकों तथा सभासदों के साथ कस्बा मनियर में पैदल मार्च किया।

यह पैदल मार्च कस्बा मनियर के साथ नवका बाबा मेला और बुढ़वा बाबा मेला क्षेत्र में भी निकाला गया। अभियान के दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में वे संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

पुलिस ने इन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

📌 1090 — वूमेन पावर लाइन

📌 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

📌 108 — एंबुलेंस सेवा

📌 1930 — साइबर अपराध हेल्पलाइन

📌 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन

📌 102 — स्वास्थ्य सेवा

📌 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा

अभियान के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना संकोच सहायता मांगने तथा उपलब्ध सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस जागरूकता अभियान में थाना मनियर की मिशन शक्ति टीम, थाना प्रभारी, समस्त पुलिस बल, आशा बहुओं, एएनएम, सभासदों और कस्बे के संभ्रांत व्यक्तियों की सहभागिता रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies