गोण्डा: मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर मदनपुर के पास युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोण्डा: मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर मदनपुर के पास युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

 


गोण्डा (ब्यूरो रिपोर्ट - शिव शरण):

मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर मदनपुर के पास रविवार तड़के चार पहिया वाहन पर सवार बेखौफ बदमाशों ने 33 वर्षीय भोला पांडेय पर कई राउंड फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में भोला पांडेय की दाहिने हाथ की उंगली और पीठ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और पुलिस टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies