नैनी प्रयागराज/युवाओं की चरण धूल के रूप में जूते-चप्पल दोनों हाथ में सोजोकर नैनी के विभिन्न मोहल्ला-मोहल्ला में भ्रमण करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करें का संदेश देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि आज ही पंजीकरण करवायें विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2026 के प्रथम बार/ छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु विशेष अभियान प्रदेश के समस्त बूथो पर आयोजित।
लोकतंत्र का दायित्व निभाएं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए।
ऋषि प्रजापति ने कहा कि विशेष मतदाता अभियान जनहित में महत्वपूर्ण अपील समस्त सम्मानित निवासियों से विन्रम अपील है कि आज विशेष मतदाता अभियान के अंतर्गत आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जाचे।
सौरभ यादव ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें। आइए हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग करने की अवसर मिले आपकी जागरूकता,लोकतंत्र की मजबूती सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आज ही अपने पोलिंग बूथ पर जाएं और अपने इस विशेष अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
जन जागरूकता अभियान में अमित प्रजापति,जगदीश,मंगल भारतीय,विजय गुप्ता,सीमा, सरजू देवी,सरदार पतविन्दर सिंह,ऋषि प्रजापति,सौरभ यादव सहित कई सामाजिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


