मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में गूंजा एथलीटों का उत्साह, 70वीं जनपद एवं मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में गूंजा एथलीटों का उत्साह, 70वीं जनपद एवं मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज

 


प्रयागराज: मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 70वीं जनपदीय/मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय चार दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। पहले दिन सोरांव, फूलपुर और मेजा के एथलीटों का दबदबा देखने को मिला।


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल का संयोजन ही छात्र-छात्राओं को सफलता के शीर्ष पर ले जाने में मदद करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत किया और युवाओं को खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए प्रेरित किया। संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

24 अक्टूबर के मुख्य मुकाबले और परिणाम (प्रथम, द्वितीय, तृतीय):

बालक वर्ग (अंडर-19 / सीनियर):

800 मीटर दौड़: शुभम सोनकर (मेजा), सचिन कुमार पाल (फूलपुर), दीपांशु (फूलपुर)

हाई जंप: आर्यन पाल (फूलपुर), आदर्श बिंद (करछना), मंगला प्रसाद (फूलपुर)

शॉटपुट: मोहम्मद अनस (बारा), नजीब आलम (सोरांव), निहाल प्रजापति (मेजा)

लंबी कूद: मंगला प्रसाद (फूलपुर), विशाल (नगर उत्तर), अनीश कुमार (सोरांव)

1500 मीटर: मानसिंह (नगर उत्तर), सुभाष सोनकर (मेजा), अनुराग (सोरांव)


बालक वर्ग (अंडर-17 / जूनियर):

800 मीटर दौड़: विकास पटेल (सोरांव), हनी सिंह (नगर उत्तर), श्याम बाबू (सोरांव)

1500 मीटर: आदर्श उपाध्याय (मेजा), अश्विन (फूलपुर), आकाश कुमार (हंडिया)


बालक वर्ग (सब-जूनियर):

600 मीटर दौड़: सुमित कुमार (नगर उत्तर), मोहम्मद जैद (सोरांव), विजय (सोरांव)

शॉटपुट: विवेक (सोरांव), यश शुक्ला (बारा), ओम रंजन यादव (मेजा)


बालिका वर्ग (अंडर-19 / सीनियर):

800 मीटर दौड़: प्राची वर्मा (नगर उत्तर), तुलसी (सोरांव), नैंसी (करछना)

शॉटपुट: रिया (सोरांव), संजना (सोरांव), रागनी (करछना)

लंबी कूद: सोनाक्षी (फूलपुर), सोनम (सोरांव), कुमकुम तिवारी (हंडिया)


बालिका वर्ग (अंडर-17 / जूनियर):

800 मीटर दौड़: खुशी (सोरांव), अंजलि तिवारी (मेजा), शोभा (नगर उत्तर)

शॉटपुट: प्रिया (हंडिया), रिंकी बिन्द (हंडिया), सुनैना (मेजा)


बालिका वर्ग (सब-जूनियर):

600 मीटर दौड़: कविता देवी (कोरांव), स्वाति यादव (बारा), वर्षा (नगर उत्तर)

शॉटपुट: प्रीति यादव (हंडिया), खुशबू पटेल (सोरांव), कविता (मेजा)

100 मीटर दौड़: साइना बानो (सोरांव), अंकिता (फूलपुर), संध्या (करछना)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies