जनगणना अधिकारी द्वारा जनगणना-2027 की तैयारियों का लिया गया जायजा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जनगणना अधिकारी द्वारा जनगणना-2027 की तैयारियों का लिया गया जायजा

 


भारत की जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना के अंतर्गत स्व-गणना की अवधि 16 से 30 नवम्बर, 2026, जनसंख्या गणना की अवधि 01 दिसम्बर, 2026 में 04 जनवरी, 2027 तथा पुनरीक्षण कार्य की अवधि 05 से 09 जनवरी, 2027 निर्धारित है। जनगणना संबंधी तैयारियों एवं कार्यों की प्रगति हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी, प्रयागराज द्वारा तहसील फूलपुर, हण्डिया एवं जनपद प्रयागराज के अन्य चार्जों में विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं तथा जनगणना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयासों का अवलोकन किया गया।


इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जनगणना के महत्व, जनगणना कार्यों की प्रक्रिया तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादित करने के संबंध में जानकारी दी गई। जनगणना कार्य में संलग्न कार्मिकों को जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।


निरीक्षण के दौरान जनगणना-2027 के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किए गए सेल्फी प्वाइंट का भी अवलोकन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आमजन मानस को जनगणना के महत्व मे परिचित कराना तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।


जनगणना अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना-2027 से संबंधित सभी तैयारियाँ निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाएँ तथा जनसामान्य तक जनगणना के महत्व का संदेश पहुँचाने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए।


जनगणना-2027 देश के विकास, नीतिगत नियोजन एवं संसाधनों के उचित वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies