प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) राष्ट्रीय साइकिल यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, नदियों के पुनर्जीवन, जल संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के संकल्प का प्रतीक है। जनकपुर से देहरादून तक प्रस्तावित यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का एक सराहनीय प्रयास है।
*पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी* जी के नेतृत्व एवं इविवि परिवार के साथी श्री रामबाबू तिवारी जी के संयोजन में यह पहल युवाओं, किसानों और समाज के प्रत्येक वर्ग को #प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराने की दिशा में प्रेरणादायी है। साइकिल के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा, प्रदूषणमुक्त परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना आज के समय की महती आवश्यकता है।
*नदियाँ बचेंगी, तो सभ्यता बचेगी; जल सुरक्षित रहेगा, तो जीवन सुरक्षित रहेगा।*
आइए, हम सब मिलकर इस #जन_अभियान को जन - आंदोलन बनाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल, हरित पर्यावरण तथा सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
*बलिया के नौजवान साथियों* से आग्रह है कि इस ऐतिहासिक यात्रा के यात्रियों का दिल खोल कर स्वागत कर उत्साहवर्धन करें। जल • जीवन • संस्कृति • जन-आह्वान

