टीकाकरण जागरूकता: CMO कार्यालय में धर्म गुरुओं की कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी जनसहभागिता
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

टीकाकरण जागरूकता: CMO कार्यालय में धर्म गुरुओं की कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी जनसहभागिता

 

प्रयागराज (03 सितंबर 2026):मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय के सभागार में गुरुवार को जिले के विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनमानस को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना और समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना था।

टीकाकरण से गंभीर बीमारियों से बचाव संभवकार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार और एस.एम.ओ. डॉ. आलोक कुमार ने टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।  

श्री महन्त जमुना पुरी महाराज (राष्ट्रीय सचिव, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी) ने आम जनता से टीकाकरण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन के जरिए कई घातक बीमारियों से बचा जा सकता है।

मौलाना शमशेर आलम (शाही इमाम, अजमल शाह मस्जिद) ने सभी धर्मावलम्बियों से परिवार को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण में भाग लेने का निवेदन किया और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से इसके प्रचार-प्रसार का आश्वासन दिया। 

 श्री प्रवीण मैशी (पादरी, पत्थर गिरजा घर) ने महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया तथा स्वास्थ्य विभाग से एक वीडियो पेन ड्राइव मांगी ताकि वे इसे अपने संस्थान में चलाकर लोगों को जागरूक कर सकें।

महन्त राघव प्रपन्नाचार्य जी (श्री वैष्णव आश्रम) ने "पहला सुख निरोगी काया" का संदेश देते हुए सभी से अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।डॉ. मीशम जैदी ने भी टीकाकरण के वैज्ञानिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपीलकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रीमती हर्षिका सिंह ने टीकाकरण की उपयोगिता बताई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण कुमार तिवारी ने सभी धर्म गुरुओं का आभार व्यक्त करते हुए उनसे अपने-अपने समुदायों को जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर टीकाकरण नोडल डॉ. कनिका श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद सिंह, मण्डलीय कोआर्डिनेटर सुनील चौधरी, जनपद कोआर्डिनेटर शिवराम चौबे, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविन्द गुप्ता तथा विभिन्न अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डी.सी.पी.एम. श्री अशफाक अहमद ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies