लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के लिए 26 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश के साथ 60 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका बनी हुई है।
🚨 इन 8 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका तटवर्ती और तराई वाले जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का सबसे ज्यादा खतरा है। स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है: श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्र।
⚠️ राजधानी लखनऊ समेत 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश मौसम विभाग ने मध्य और पश्चिमी यूपी के कई प्रमुख जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है:
लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई एवं आसपास के क्षेत्र।
🌧️ इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमानप्रदेश के पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है:प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर। कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, एटा, कासगंज, मैनपुरी।मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर एवं आसपास के क्षेत्र।
⚡ 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं और गिरेगी बिजलीमौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की प्रबल संभावना है।
🛑 सुरक्षा निर्देश एवं सावधानियांसुरक्षित स्थानों पर रहें: तेज आंधी और बारिश के दौरान पुराने और जर्जर भवनों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।बिजली के उपकरणों से दूरी रखें: आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें।सफर में सावधानी: सड़कों पर जलभराव और कम दृश्यता के कारण वाहन धीमी गति से चलाएं।
प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर यूपी राहत आयुक्त ने 26 सितंबर को प्रदेश के 32 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है!
विभाग के मुताबिक गोंडा, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर,सिद्धार्थनगर , बस्ती, बलरामपुर, अम्बेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, खीरी, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी, एवं चित्रकूट के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका है !
ऐसे मौसम में लोगों से अपील की गई है कि सतर्क रहें और जल भराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें!

