प्रयागराज, 28 सितंबर 2026:
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-1), इलाहाबाद की 80वीं बैठक आज मुख्य आयकर आयुक्त एवं नराकास अध्यक्ष माननीया मीनाक्षी सिंह (भा.रा.से.) की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य सचिव, विभिन्न सदस्य कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" के गायन के साथ हुआ।
सामूहिक प्रयास का परिणाम है नराकास की सतत यात्रा: मीनाक्षी सिंह
अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने कहा कि 80 बैठकों की यह सतत यात्रा किसी एक व्यक्ति या कार्यालय की न होकर सभी सदस्य कार्यालयों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 'निज भाषा की उन्नति ही सर्वांगीण उन्नति का मूल आधार है।'
उन्होंने बैठक में जानकारी दी कि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा 14-15 सितंबर को नवी मुंबई में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में नराकास प्रयागराज को प्रशंसनीय श्रेणी में नराकास प्रोत्साहन सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान राजभाषा विभाग की सचिव श्रीमती अंशुली आर्या द्वारा 15 सितंबर को प्रदान किया गया था। अध्यक्ष महोदया ने इस सफलता के लिए सभी सदस्य कार्यालयों के समन्वित सहयोग की सराहना की।
उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कारों का वितरण
बैठक के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं संस्थानों को चल वैजयंती व राजभाषा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया:
चल वैजयंती पुरस्कार:
मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय को प्रथम चल वैजयंती प्राप्त होने पर विशेष हर्ष व्यक्त किया गया।
श्री नरेश पाल सिंह (महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे) को द्वितीय चल वैजयंती।
श्री राजकुमार (महानिदेशक, क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं ज्ञान संस्थान) को तृतीय चल वैजयंती।
श्री रजनीश अग्रवाल (मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल) को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
राजभाषा शील्ड:
श्री अशोक कुमार वर्मा (महाप्रबंधक, केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन)
श्री हिमांशु शंकर (प्रधान नियंत्रक, रक्षा लेखा)
श्री रंजीत कुमार (आयुक्त, केंद्रीय माल एवं सेवाकर)
प्रमुख अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे से श्री अनिल कुमार द्विवेदी (प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर), केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन से श्री जगदीश चंद्र चौरसिया, केंद्रीय माल और सेवाकर एवं उत्पाद शुल्क से श्री रंजीत कुमार (आयुक्त), मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से श्री दीपक कुमार (अपर मंडल रेल प्रबंधक), रेल भर्ती बोर्ड से मो. सैफुद्दीन (सदस्य सचिव), रक्षा संपदा से श्री अमित कुमार मिश्र (रक्षा संपदा अधिकारी), केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण से ले. कर्नल फराह दीबा (रजिस्ट्रार), रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) से श्री प्रांजल श्रीवास्तव (सहायक नियंत्रक), तथा छावनी परिषद से श्री नागेश कुमार पांडेय (मुख्य अधिशाषी अधिकारी) सहित विभिन्न सदस्य कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री मकरध्वज मौर्य, सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं सदस्य सचिव, नराकास ने किया। बैठक के अंत में श्रीमती सोनम केसरवानी (वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक का औपचारिक समापन हुआ।

