पीएम स्वनिधि योजना: एडीएम सिटी ने की समीक्षा बैठक, लंबित ऋण आवेदनों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पीएम स्वनिधि योजना: एडीएम सिटी ने की समीक्षा बैठक, लंबित ऋण आवेदनों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के दिए निर्देश

 


प्रयागराज।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में सोमवार को संगम सभागार में पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (नगर) मंगलेश कुमार दुबे ने की।


इस दौरान योजना के तहत लंबित ऋण आवेदनों, स्वीकृति, ऋण वितरण और पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को डिजिटल रूप से सक्रिय करने की दिशा में हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीएम सिटी ने बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए सभी पात्र पथ विक्रेताओं को जल्द से जल्द ऋण स्वीकृति और वितरण सुनिश्चित करें।


धीमी प्रगति पर खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी

समीक्षा के दौरान सेंसस टाउन—शंकरगढ़, फूलपुर, सोरांव, भगवतपुर, बहादुरपुर एवं जसरा में लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति न मिलने पर एडीएम सिटी मंगलेश कुमार दुबे ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों (BDOs) के प्रति गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि एक सप्ताह के भीतर इन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए और विशेष अभियान चलाकर पात्र पथ विक्रेताओं को योजना से जोड़ा जाए।

नगर पंचायतों को नए आवेदन प्राप्त करने के निर्देश

बैठक में नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (EOs) को भी निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में नए पात्र पथ विक्रेताओं से आवेदन प्राप्त करें और उन्हें ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाएं।


अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुँचाया जाए।


बैठक में डूडा के परियोजना अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM), विभिन्न नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies