![]() |
| उप नियंत्रक पद पर पदोन्नत हुए राकेश कुमार तिवारी, संगोष्ठी में मिलीं ढेरों बधाइयां |
प्रयागराज। शिक्षक दिवस के अवसर पर कचेहरी स्थित नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) कार्यालय में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने कहा कि भले ही सिविल डिफेंस विभाग में 'शिक्षक' नाम का कोई औपचारिक पद नहीं होता, लेकिन विभाग की मूल अपेक्षा स्थानीय जनता और स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण देना है। उन्होंने इस दिशा में मास्टर-ट्रेनर के रूप में राकेश कुमार तिवारी के योगदान तथा ऋषिकुल विद्यालय राजापुर में बाढ़ राहत शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उप नियंत्रक ने जिलाधिकारी व नियंत्रक के निर्देशानुसार गंगा-यमुना की बाढ़ राहत, शहरी जलजमाव और आगामी दधिकांदो मेले की तैयारियों पर लोकल वार्डेन्स के साथ विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक से उप नियंत्रक पद पर प्रोन्नत हुए राकेश कुमार तिवारी ने आत्म-अनुशासन और महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने को समाज सेवा का मूल मंत्र बताया। वहीं स्टाफ ऑफिसर नगर एल.के. अहेरवार ने नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों से आगामी दधिकांदो मेले में प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करते हुए सहायता शिविर स्थापित करने का आह्वान किया।दधिकांदो मेले के लिए सतर्क मोड पर रहेंगी टीमेंप्रखंड कर्नलगंज के डिप्टी डिवीजनल वार्डन आशीष बाजपेयी ने संगोष्ठी का सफल संचालन करते हुए ब्लॉक टीम को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। मेले की तैयारियों की जानकारी देते हुए:
सलोरी दधिकांदो मेला (12 सितंबर): पोस्ट वार्डन प्रमोद कुमार यादव और रिजर्व पोस्ट वार्डन भोलेश्वर नाथ उपाध्याय ने बताया कि इस ऐतिहासिक मेले की तैयारियों के लिए पोस्ट की बैठक बुलाई गई है।
तेलियरगंज दधिकांदो मेला (19 सितंबर): डिप्टी पोस्ट वार्डन संतोष पांडे ने अवगत कराया कि वरिष्ठ वार्डन्स के परामर्श से सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
राकेश कुमार तिवारी को पदोन्नति पर मिला सम्मान
वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी की उप नियंत्रक पद पर पदोन्नति की सूचना मिलते ही संगोष्ठी में हर्ष की लहर दौड़ गई। उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, एल.के. अहेरवार, आशीष बाजपेयी, नागेंद्र सिंह अस्थाना, भारत भूषण, अजितेंद्र, प्रमोद यादव, भोलेश्वर उपाध्याय, संतोष पांडे, राजेंद्र श्रीवास्तव, चेतन आर्या, प्रवीण पाल, कुलदीप जायसवाल, योगराज पाण्डेय, ओम प्रकाश शैलेंद्र और प्रभात मौर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

