सेवा संकल्प अभियान: प्रयागराज में 155 लाभार्थियों को मिले टूलकिट और प्रमाण पत्र; योजना 2.0 का हुआ आगाज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सेवा संकल्प अभियान: प्रयागराज में 155 लाभार्थियों को मिले टूलकिट और प्रमाण पत्र; योजना 2.0 का हुआ आगाज

 


प्रयागराज (ए पी सिंह)। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 155 लाभार्थियों को टूलकिट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय कुमार चौरासिया और उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने अपने कर-कमलों से यह वितरण संपन्न किया।


14 नए ट्रेड शामिल, योजना 2.0 और पोर्टल की शुरुआत

कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0' तथा 'विश्वकर्मा मार्जिन मनी ऋण पोर्टल' का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया गया है। योजना के दायरे को बढ़ाते हुए इसमें 14 नए ट्रेड जोड़े गए हैं, जिससे अब कुल ट्रेडों की संख्या 25 हो गई है।


नए पारंपरिक ट्रेड: मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा और मछुआरा।


आधुनिक पारंपरिक ट्रेड: मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक्स/विद्युत सामान मरम्मत, प्लंबर, कंप्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और सौंदर्य व वेलनेस।

निःशुल्क प्रशिक्षण, मानदेय और 10 लाख तक ब्याज-मुक्त ऋण

योजना के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ इस प्रकार हैं: निःशुल्क प्रशिक्षण व मानदेय: लाभार्थियों को संबंधित ट्रेड में 10 दिवसीय निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान डीबीटी (DBT) के माध्यम से ₹5,000 का मानदेय सीधा खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

ऋण सुविधा: प्रशिक्षण उपरांत लाभार्थियों को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए 5 साल के लिए बिना किसी गारंटी और बिना ब्याज के ₹10 लाख तक का ऋण दिया जाएगा।

सब्सिडी प्रोत्साहन: योजना के तहत 15 प्रतिशत की अनुदान राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति 

कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग पंकज कुमार मौर्य ने किया। शुभारंभ सत्र में उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय कुमार चौरासिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग उमेश चंद्र वर्मा, श्रीमती सारिका सिंह, विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। अंत में उपायुक्त उद्योग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies