प्रयागराज: DM मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में डूडा की शासी निकाय की बैठक संपन्न, PM आवास और स्वनिधि योजना को लेकर दिए सख्त निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: DM मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में डूडा की शासी निकाय की बैठक संपन्न, PM आवास और स्वनिधि योजना को लेकर दिए सख्त निर्देश

 


प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी कक्ष में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित योजनाओं की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय क्षेत्रों के विकास, मलिन बस्तियों के सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। 

 बैठक के मुख्य बिंदु:

अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास: मुख्यमंत्री अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत शासन द्वारा स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भेजने हेतु सभी सदस्यों ने सर्वसहमति जताई।

PM आवास योजना (शहरी) 1.0: प्रथम चरण के बचे हुए अधूरे आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के सख्त निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए गए।

PM आवास योजना (शहरी) 2.0: जिन लाभार्थियों के खातों में प्रथम किश्त की धनराशि भेजी जा चुकी है, उनके आवासों की तत्काल जियोटैगिंग कराने और समयबद्ध निर्माण पूरा कराने हेतु नगर निगम प्रयागराज के समस्त जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

PM स्वनिधि योजना: योजना के अंतर्गत लंबित लोन आवेदनों का निस्तारण कर स्ट्रीट वेंडर्स को शीघ्र ऋण स्वीकृत व वितरित करने के निर्देश सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक को दिए गए।

इस बैठक में जनपद की विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्ष, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त, समस्त अधिशासी अधिकारी (EO), परियोजना अधिकारी (PO ડૂડા), समस्त जोनल अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies