पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरार: बलिया में पुलिस ने ढोल बजवाकर कराई मुनादी, घर पर चस्पा की नोटिस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरार: बलिया में पुलिस ने ढोल बजवाकर कराई मुनादी, घर पर चस्पा की नोटिस

 


बलिया (उत्तर प्रदेश)। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए मनियर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त के घर रविवार को ढोल-नगाड़े बजवाकर मुनादी कराई। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के घर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा की नोटिस भी चस्पा की।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरी की गई।


क्या है पूरा मामला?

पुलिस जानकारी के अनुसार, थाना मनियर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 102/25 के तहत अभियुक्त अजय कुमार उपाध्याय (पुत्र अभय नारायण उपाध्याय), निवासी मनियर उत्तर टोला, थाना मनियर के खिलाफ धारा 64(1), 352, 351(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था।

धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

रविवार को उपनिरीक्षक वंशराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त के आवास मनियर उत्तर टोला पहुंची। न्यायालय एएसजे-8/पॉक्सो एक्ट, बलिया द्वारा जारी धारा 84 बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत उद्घोषणा नोटिस को गवाहों की मौजूदगी में चस्पा किया गया। इसके बाद ढोल-डुगडुगी बजवाकर आसपास के इलाकों में मुनादी कराई गई और स्थानीय लोगों को न्यायालय के आदेशों की जानकारी दी गई।


पुलिस टीम में शामिल सदस्य

कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक वंशराज सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामदुलार यादव, कांस्टेबल दीपक, रविप्रताप मौर्य, जयशिव चौधरी, महिला कांस्टेबल शालनी और चालक कांस्टेबल आकाश यादव मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies