राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को: जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को: जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

 

प्रयागराज: जनपद न्यायालय और जिले की सभी तहसीलों में 12 सितंबर 2026 को 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमों और विवादों का त्वरित निस्तारण कराना है।


राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज) श्री दिवाकर द्विवेदी ने बैंक बैनरों से सजे इन वाहनों को विभिन्न तहसीलों के लिए हरी झंडी दिखाई।


आम जनमानस को लोक अदालत के फायदों के प्रति जागरूक करने के लिए इन प्रचार वाहनों में लाउडस्पीकर, पम्पलेट्स और पोस्टरों की व्यवस्था की गई है।


वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश श्री अभय प्रताप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती प्रदीप्ति सिंह, प्रथम वरिष्ठ मध्यस्थ श्री राकेश कुमार मिश्रा और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ श्री विकास गुप्ता सहित कई पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (प्रयागराज) के वरिष्ठ लिपिक श्री परमानन्द मिश्र ने यह जानकारी साझा की और आम जनता से अपील की कि वे अपने लम्बित मुकदमों का निस्तारण कराने के लिए इस लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies