तीन फरार आरोपियों के घर बलिया पुलिस का ढोल-नगाड़ों के साथ ढिंढोरा: नोटिस चस्पा, समर्पण न करने पर होगी संपत्ति कुर्क
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तीन फरार आरोपियों के घर बलिया पुलिस का ढोल-नगाड़ों के साथ ढिंढोरा: नोटिस चस्पा, समर्पण न करने पर होगी संपत्ति कुर्क

 


बलिया। कानून से भाग रहे अपराधियों पर बलिया पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के कड़े रुख के बाद मनियर थाना पुलिस ने गुरुवार को तीन फरार अभियुक्तों के ठिकानों पर ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी कराई और उनके घरों पर अदालती नोटिस चस्पा किया।


धारा 84 BNSS के तहत बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई मनियर थाने में दर्ज मुकदमे (सं. 125/26, धारा 109(1), 117(2) और 3(5) बीएनएस) में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ की गई है। अपर सिविल जज न्यायिक/एफटीसी प्रथम/जेएम बलिया के आदेश पर पुलिस टीम ने 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा की कानूनी प्रक्रिया पूरी की।


इन तीन आरोपियों के घर बजा ढोल:

सुशील यादव (पुत्र भूलू यादव) – निवासी: धर्मपुरा

सत्येंद्र यादव (पुत्र बब्बन यादव) – निवासी: सियरही (थाना भीमपुरा), हाल पता: धर्मपुरा (मनियर)

राहुल यादव (पुत्र स्व. ललू उर्फ गौरीशंकर) – निवासी: विशुनपुरा (थाना मनियर)


गांव में मच गया हड़कंप

उपनिरीक्षक अच्छेलाल सरोज और उपनिरीक्षक वंशराज सिंह की अगुवाई में मनियर थाने की पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों और गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चिपकाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गांव-गांव मुनादी कराकर ग्रामीणों को सूचित किया कि यदि ये तीनों आरोपी जल्द ही अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरी की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies